देवास। बरोठा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को लेकर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विष्णलता उइके को ज्ञापन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिमांशी सिंह ने बताया की बरोठा ब्लाक के करिब 35 स्वास्थ्य अधिकारी की उनके पिछले 11 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है जिसको लेकर हमारे द्वारा कई बार ब्लाक स्तर पर भी अवगत कराया गया है बीएमओ को अवगत कराने के बाद भी यह राशि प्रदान नहीं हुई है करीब 15000 रुपए प्रति माह के हिसाब से 35 लोगों को प्रोत्साहन राशि पिछले 11 माह से नहीं मिलने के कारण आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया है हमारी मांग है की हमारी प्रोत्साहन राशि को जल्दी दिया जाए।राशी नही मिलने से हमे परिवार चलाने भी कई दिक्कतों का सामना करना पडता है।अगर हमारी राशि नही डाली गई तो हमारे द्वारा सभी ओनलाइन काम बंद कर दिये जाएगे।वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी विष्णुलता उइके ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारी ने ज्ञापन के माध्यम से उनकी समस्या से अवगत कराया है मेरे द्वारा बरोठा बीएमओ से चर्चा भी की गई है चुकी मेरे संज्ञान में मामला आया है जल्द ही उनका भुगतान किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान बरोठा ब्लाक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी मोजूद रहे।