BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 7:54 pm
BIG NEWS : नीमच में एक भारत साडी वॉकथॉन का आयोजन कल, विभागों के अधिकारियों को सौंपे दायित्‍व, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला मुख्‍यालय पर साडी वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कम से कम एक हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। साडी वॉकथॉन का आयोजन आज 7 मार्च 2024 को सांय 5.45 बजे से किया जावेगा। जिले के स्‍थानीय निकायों, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं (यथा लायंस क्‍लब, साडी स्‍पीक्‍स आदि) से आवश्‍यक सहयोग से आवश्‍यक व्‍यवस्‍था कर यह कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।
आत्‍मनिर्भर भारत के अंतर्गत वन भारत साडी वॉकथॉन 7 मार्च 2024 को सायं 5.45 बजे आयोजित की जावेगी। साडी वॉकथॉन जिला स्‍तर पर 1 किलोमीटर की होगी। इनमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्‍य नागरिकों, लक्षित समूहों, महिला समूहों को आमंत्रित किया जावेगा। सभी जिलों में एक हजार महिलाओं की भागीदारी साडी वॉकथॉन में सुनिश्चित की जायेगी। वॉकथॉन के लिये तैयार फ्लेग को थाम कर प्रतिभागी महिलाओं का ग्रुप वॉक करेगा। वॉकथॉन का विशेष लोगो डिजाईन किया गया है, जिसका विजुअल पब्लिसिटी, फ्लैग, बैचेस में उपयोग किया जायेगा। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिये आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता का सहयोग लिया जायेगा। शैक्षणिक संस्‍थाओं की छात्राओं एवं महिलाओं की भागीदारी के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जायेगा। जिले में सक्रिय महिला ग्रुप, साडी स्‍पीक्‍स, लायन्‍स क्‍लब, रोटरी क्‍लब, सामाजिक संस्‍थाएं, आफिसर वाईव्‍स क्‍लब की भी भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। प्रत्‍येक प्रतिभागी को अलग-अलग रंग की कैप उपलब्‍ध कराई जाये। नीला, पीला, गुलाबी, और हरा चार रंगों का इस्‍तेमाल किया जाये, जो बराबर की संख्‍या में दिये जायेंगे। कैप पर लोगो एवं 2024 छपा होगा।
कलेक्‍टर दिनेश जैन व्‍दारा साडी वॉकथॉन के सफल आयोजन के लिए विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गये। कानून एवं यातायात व्‍यवस्‍था रूट निर्धारण एवं महिला समूहों को आमंत्रण का दायित्‍व एसडीएम डॉ ममता खेडे एवं नीमच के तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को सौंपा गया है। वॉकथॉन आयोजन स्‍थल एवं वॉकथॉन के दौरान आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं का दायित्‍व संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह एवं सीएमओ नीमच को सौंपा गया है। सम्‍पूर्ण कार्यक्रम में यातायात व्‍यवस्‍था का दायित्‍व सोनू बडगुर्जर यातायात थाना प्रभारी को सौंपा गया है। साथ ही अन्‍य विभागों के अधिकारियों को भी विभिन्‍न दायित्‍व सौंपे गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE