BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 8:10 pm
BIG NEWS : सांसद गुप्ता की क्षेत्र को एक और सौगात, शामगढ़ व सुवासरा में नवीन ट्रेनों के स्टापेज का समय तय, पढ़े खबर   

Share On:-

मंदसौर। रेलवे में संसदीय क्षेत्र प्रतिदिन नए कीर्तिमान रच रहा है। दोहरीकरण हो या अमृत भारत योजना में स्टेशनों को विकस। इसी के साथ ही नवीन ट्रेनों के परिचालन में भी क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्ही के प्रयासों से रेलवे द्वारा दो नवीन ट्रेनों का स्टापेज की स्वीकृति शामगढ़ व सुवासरा स्टेशन पर की गई थी जिसके बाद आज रेलवे द्वारा स्वीकृत नवीन ट्रेनों की समय सारणी तय कर दी।
शामगढ़ में 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 15 मार्च को रात्रि 12 बजकर 18 मिनिट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 20 मिनिट पर रवाना होगी। इसी के साथ ही ट्रेन संख्या 20814 ट्रेन शामगढ़ स्टेशन पर 10 मार्च को 12 बजकर 33 मिनिट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 35 मिनिट पर रवाना होगी।
इसी के साथ ही 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का स्टॉपेज सुवासरा में स्वीकृत किया गया। ट्रेन संख्या 20844 ट्रेन सुवासरा स्टेशन पर 9  मार्च को 1 बजकर 41 मिनिट पर पहुंचेगी और 1 बजकर 43 मिनिट पर रवाना होगी। वहीं 20843 ट्रेन सुवासरा स्टेशन पर 12 मार्च को 2 बजकर 21 मिनिट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 23 मिनिट पर रवाना होगी। 
सांसद गुप्ता ने कहा कि इन ट्रेनों के स्टापेज से जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टीविटी मिलेगी। वहीं जोधपुर तक जाने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का स्टॉपेज सुवासरा में होने से छत्तीसगढ़ के साथ बिलासपुर, रायपुर व नागपुर, इटारसी, व नर्मदापुरम की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं इस ट्रेन का लाभ जोधपुर एवं जयपुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE