खरगोन। निर्वाचन की तैयारी को लेकर सामुदायिक भवन कसरावद में बी एल ओ की मीटिंग रखी गई जिसमें निर्वाचन अधिकारी एसडीम अग्रिम कुमार आई ए एस द्वारा बीएलओ को मार्गदर्शन दिया गया और 100 प्रतिशत चुनाव में मतदान कराने की तैयारी को लेकर व्यवस्थाएं करने को कहा गया जिसमें बुजुर्ग मतदाताओं के लिए और विकलांग मतदाताओं के लिए अलग से चुनाव के समय उनके द्वारा बेलेट पेपर द्वारा मतदान के लिए फॉर्म भरने की तैयारी को लेकर भी बताया गया।।। एसडीम अग्रिम कुमार द्वारा बताया गया की पूर्व में भी विधानसभा चुनाव में कसरावद विधानसभा को पुरस्कृत किया गया था।
युवा मतदाताओं के लिए भी पूरी तैयारी के साथ उनको मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक करने के लिए एवं अधिक से अधिक मतदान हो इस और भी विशेष ध्यान दिलाया गया।।