खरगोन। निजी वाहनों से इंदौर जाने का सफर अब महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे 347 याने चित्तौडगढ़- भुसावल हाईवे पर मेनगांव के समीप मंगलवार से टोल टेक्स शुरु हो गया है। इससे न केवल निजी वाहनो बल्कि भारसाधक वाहनों पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा।
नेशनल हाईवे अथोरिटी के निर्देशो के तहत टोल वसूली प्रक्रिया शुरु कि गई है, जिसके बाद जिले की सीमा और जिले की सीमा से बाहर होते ही याने खलघाट में हाईवे शुल्क देना होगा। टोल मैनेजर शिवम राजन ने बताया एनएचए की गाइड लाईन अनुसार टोल शुरु किया गया है। टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को 330 रुपये महीने में पास मिलेगा। अगर आपका गांव टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर दायरे में है तो निवासी होने के दस्तावेजो के साथ वाहन की आरसी लगाकर पास प्राप्त कर सकते हैं। टोल प्लाजा पर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की ओर से एंबुलेंस सर्विस भी उपलब्ध है।