BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2024, 11:50 am
NEWS : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को जौहर मेले का आमंत्रण, महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट योजना में चित्तौडगढ़ को भी शामिल किये जाने पर विधायक आक्या ने माना आभार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिह आक्या व जौहर स्मृति संस्थान के प्रतिनिधीमण्डल ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर उन्हे गुलदस्ता व स्मारिका भेंटकर आगामी 05 अप्रैल चेत्र कृष्णा एकादशी को आयोजित विशाल जौहर श्रद्धांजली समारोह में वीर विरांगनाओ को श्रद्धांजली अर्पित करने व आमजन को आर्शीवचन देने हेतु चित्तौडगढ़ आने का न्योता दिया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को राजस्थान सरकार की 100 करोड़ की महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट योजना में चित्तौडगढ़ को भी शामिल किये जाने की सराहना व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चित्तौडगढ़ की असली पहचान ही महाराणा प्रताप से है तथा महाराणा प्रताप चित्तौडगढ़ के प्रत्येक नागरीक के दिल में बसे है। ऐसे महानायक के जीवन मूल्यों पर बने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट में चित्तौडगढ़ को भी शामिल करने का निर्णय चित्तौडगढ़ वासियो के लिये खुशीयां लेकर आया है। उन्होने उपमुख्यमंत्री से विधानसभा चित्तौडगढ़ में पर्यटन विकास सहित विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की। संस्थान के महामंत्री तेजपालसिंह शक्तावत ने बताया कि श्रद्धांजली समारोह में शामिल होने हेतु धर्मगुरू महामण्डलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपालसिंह शक्तावत, बांसवाड़ा जिला उपाध्यक्ष अशोकसिंह मेतवाला, भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष संग्रामसिंह कटार, राजसमंद जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शंकरपुरा आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE