खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी के ग्राम पिपलझोपा मैं एशियन ऑर्गेनिक पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में लगी आग की घटना में प्रशासनिक दल जांच के लिए बुधवार को कंपनी पहुंचा था।कंपनी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं होने से हादसा हुआ है वहीं दल में 9 विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया था। दल के सदस्यों ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।विदित है कि ग्राम पीपलझोपा स्थित कंपनी में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी जिसमें तीन कर्मचारी घायल हुए थे घायलों को तुरंत ठिकरी अस्पताल पहुंचाया गया था जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था इंदौर में घायलों का उपचार अभी जारी है। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस घटना की जांच के लिए कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में जांच दल घटित किया है जिसमें नौ विभागों की अधिकारियों को शामिल किया गया है जांच दल अग्नि दुर्घटना के कारणों की सूक्ष्मता से जांच कर विभिन्न बिंदुवार स्पष्ट अभीमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।