देवास। मेंढकी रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की मल्टी के पास रहवासियो द्वारा बनाये वर्षो पुराने शिव व शीतला माता मंदिर को सावरियाँ ग्रीन्स के कालोनीनाइज़र कमल आहूजा और बिरजू थोरात के द्वारा अपनी निज़ी स्वार्थ से कॉलोनी के रोड चौड़ीकरण के लिए तोडा गया। उक्त मंदिर से होते हुए मुख्य मार्ग इनकी कालोनी तक पहुँचता है अपनी कालोनी को लाभ पहुंचाने के लिए ये इनके द्वारा मंदिर को तोड़ा जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पांवर राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी सहित संस्था के सभी कार्यकर्त्ता मौक़े पर पहुचे और उक्त विधर्मी कार्य को लेकर विरोध जताते हुए जमकर नाराजगी जताई, साथ ही कॉलोनिनाइज़र को बुला कर समझाई दी व आने वाले समय में एसी निंदनीय हरकत होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कॉलोनिनाइज़र से मंदिर पुनः निर्माण करवाने की बात कही गई।वही इस पूरे विषय को लेकर जब कॉलोनिनाइज़र से बात करना चाही तो वह केमरे से दूर भागते नज़र आये। वही शिकायत कर्ताओं का कहना है कि कॉलोनिनाइज़र द्वारा आस पास के लोगो को बहला फुसला कर अपनी कॉलोनी का रोड बिना परमीशन से चोड़ा करने के लिये शिव मंदिर को जेसीबी से तुड़वाया जा रहा था।