नीमच। यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर के फ्रूट मार्केट चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की टेक्निकल समस्या को सही किया गया। अब जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल प्रारंभ किया जाएगा।
यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के जनसंवाद कार्यक्रम में किए गए वादों के अनुरूप शहर के बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को सही किया गया। साथ ही फ्रूट मार्केट के आसपास अतिक्रमण को भी हटाया गया।
यातायात प्रभारी बड़गुर्जर ने आगे बताया कि 20 फरवरी 2024 से लगाकर 06 मार्च 2024 तक ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए कुल 968 चालान बनाकर 454900 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती हैं कि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करे। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करते पाए जाने पर कोर्ट की कार्यवाई की जाएगी। जहां माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित करने के पश्चात ही वाहन को छुड़ा पाएंगे। अतः वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करे।