देवास। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वन भारत साड़ी वॉक थान का आज गुरुवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुई। महिलाओं ने साड़ियां पहनी और लाल गेट से वाकथान गजरा गियर चौराहे तक निकाला। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। महापौर गीता अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष में इस प्रकार का आयोजन किया गया है और महिलाओं ने अपना परिधान साड़ी पहन कर इस कार्यक्रम को आयोजित किया है।