खरगोन। कसरावद में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड 8 एवं अन्य वार्डों में मच्छरदानी का वितरण किया गया ,मलेरिया निरीक्षक मुकेश पवार ने बताया कि चार वार्डो में वितरण की जा रही है विभाग द्वारा वर्ष 2018 में भी मच्छरदानियों का वितरण किया गया था जिसके बेहतर परिणाम मिले हैं ,तब से अब तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक भी मलेरिया डेंगू का मरीज नहीं मिला है वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, परसराम यादव, यशवंत, आंगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण एवं वार्डवासी शामिल हुए।