नयागांव। नगरपरिषद नयागांव द्वारा गुरूवार को साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें वर्ष 2024-25 का बजट 12करोड़ 48 लाख का प्रस्तुत किया गया व्यय 12करोड़ 47 लाख एवं 16हजार750रूपये बचत का बजट रखा गया जिसे सर्वानुमति से पारित किया गया द्यइस बैठक में नगरवासीयो के ऊपर नया कर नही लगाया गया जिससे आमजन को राहत दी गई। बैठक में यह प्रस्ताव रखे गये- मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना में सी सी रोड 50 लाख, डोम निर्माण सह सामुदायिक भवन निर्माण 25 लाख, काया कल्प योजना अन्तर्गत सी सी रोड निर्माण 60लाख,निकाय आय वृद्धि हेतु दुकान निर्माण (काम्प्लेक्स) 50लाख, अमृत योजना अन्तर्गत तालाब रेज्युवेशन निर्माण कार्य 18लाख, निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सी सी रोड व नाली निर्माण 1करोड़, अमृत योजना अन्तर्गत गार्डन 10लाख एवं नामन्तरण आदि के प्रस्ताव रखे गये साथ ही शासन से राशी स्वकृती हेतू प्रस्ताव भेजे जायेगे बैठक में नगरपरिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़, सी एम ओ गिरीश शर्मा, राजस्व सभापति मदनलाल माली चांदमल मेघवाल सहित पार्षदगण व कर्मचारी उपस्थित थे बजट को लेकर आमजन ने राहत भरा व कोई कर नहीं लगा कर बचत का रखने पर प्रसंशा कि गई।