नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी टाउन- 2 फीडर पर ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 09.03.2024 (शनिवार) को 11 केवी टाउन-2 फीडर पर ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य किया जाएगा। फीडर बंद रहने से दोपहर 02 से शाम 5.30 बजे तक विकास नगर, शिक्षक कॉलोनी, जवाहर नगर, हुडको कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस, आंबेडकर मार्ग से शोरूम चौराहा तक का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।