भोपाल। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के रेट 100 रुपए तक घटा दिए हैं। इससे मध्यप्रदेश में भी घरेलू गैस सस्ती हो गई है। भोपाल में अब सिलेंडर 808 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में कीमतें 900 रुपए के पार है।
प्रदेश में सबसे सस्ता सिलेंडर भोपाल में ही है, जबकि सबसे महंगा मुरैना में 987 रुपए में मिलेगा। पिछले साल अगस्त में भी सिलेंडर की कीमतें 200 रुपए कम हुई थी। बावजूद प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सिलेंडर के रेट 1 हजार रुपए से ज्यादा ही चल रहे थे। चूंकि, 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने 100 रुपए कम किए हैं। इससे प्रदेश में अब कहीं भी सिलेंडर की कीमतें 1 हजार रुपए या इससे अधिक नहीं है।
बड़े शहरों में अब यह रेट
प्रदेश के चार बड़े शहरों में ग्वालियर में रेट सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 1086.50 रुपए में सिलेंडर मिल रहा था, जो अब 986.50 रुपए में मिलेगा। इंदौर में 931 और जबलपुर में 909.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। भोपाल में रेट 808.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। उज्जैन में 962.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
मुरैना में सबसे ज्यादा महंगा
मुरैना में रेट 987 रुपए हो गए हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। भिंड में 986 रुपए, निवाड़ी में 984 रुपए, टीकमगढ़ में 983.50 रुपए, झाबुआ में 982.50 रुपए, श्योपुरकलां में 982 रुपए, शिवपुरी में 982 रुपए, रतलाम में 981.50 रुपए, बुरहानपुर में 952 रुपए, गुना में 974.50 रुपए, डिंडोरी में 926 रुपए और हरदा में रेट 927 रुपए हो गए हैं।