कुकडेश्वर। नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व का प्रतिवर्षानुसार गिरने वाले मेले एवं वार्षिक ध्वजा के साथ ही श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन का लाभ लिया जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं एटीएम पवन बारिया ने 8 मार्च को दोपहर 12ः 30 बजे करीब जिला कलेक्टर महादेव मंदिर व मेला प्रांगण पर पहुंचे जहां पर आपने सर्व प्रथम श्री महादेव के दर्शन का लाभ लिया एवं वार्षिक ध्वजा में शामिल होकर नगर परिषद द्वारा लगने वाले महादेव मेले का जायजा नपा अध्यक्ष उर्मिला पटवा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार,अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा एवं मेला समिति अध्यक्ष शांतिबाई माली, प्रतिनिधि विजेश माली से मेले के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं मेले में किसी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो इसके बारे में विस्तार चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर जैन ने मेला परिसर में झुले चकरी व अन्य दुकानो और याता यात व्यवस्था पर चर्चा की उक्त अवसर पर आगामी समय में होने वाली होने वाले जलसंकट के बारे में भी चर्चा हुई नपा अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पेयजल लाइन से पानी उपलब्ध करवा दे परिवहन से कहां तक जल समस्या का निराकरण होगा अभी से जल संकट घराने लगा है। कलेक्टर ने कहा कि में शीघ्र निर्देशित करता हूं इसी प्रकार मनासा एटीएम पवन बारिया ने भी मेले के लिए आवश्यक निर्देश दिए उक्त अवसर पर शासन अधिन मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्थापन समिति के मुखिया नायब तहसीलदार नितिन छपरौले ने कलेक्टर महोदय को महादेव मंदिर की व्यवस्था बतायी वहीं कलेक्टर महोदय को पुजारी राजु गोस्वामी ने आवेदन दिया और नगर के शिव भक्तों ने शीघ्र समिति गठित करने की मांग की इस अवसर पर राजस्व अमला,नप कर्मचारी व थाना प्रभारी जयदीप राठौर व पुलिस स्टाफ,कई शिव भक्त, पत्रकार उपस्थिति थें।