पिपलियामंडी। नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सरफराज मेव के वार्ड 12 में हैंडपम्प की मिल रही है सौगात। वार्ड 12 पार्षद सरफराज मेव ने बताया कि अथक प्रयासों से वार्डवासियों के लिए हैंडपम्प की सौगात मिल रही है। शुक्रवार को वार्ड 12 में मांगलिक भवनके समीप हैंडपम्प के नलकूप के लिए बोरिंग मशीन की पूजा अर्चना पर कार्य का शुभारंभ किया व मिठाई वितरित की। इस मौक़े पर नगर परिषद सीएमओ प्रमोद जैन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, नप उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, पार्षद ललित कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि संजय धनोतिया महावीर जैन, भाजपा नेता महेश पाटीदार, प्रवीण बुनकर ने पूजा अर्चना कर बोरिंग का श्रीगणेश किया।इस दौरान आबिदभाई लाइनमैन, विष्णु जैन, हाजी नासीर भाई, अनवरभाई रंगरेज आदि मौजूद थे। पार्षद सरफराज मेव ने बताया कि वार्ड में हैंडपम्प की सौगात मिलने से वार्डवासियों में हर्ष है। उन्होंने नप अध्यक्ष इंदिरा देवरिया सीएमओ प्रमोद जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।