BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2024, 11:38 am
BIG BREAKING : नहीं थम रही मंत्रालय में आगजनी की घटनाएं, वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल में फिर लगी भीषण आग, सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़िया, सीएम ने दिए जांच के आदेश, पढ़े खबर      

Share On:-

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल की गाड़ियां इसे बुझाने में लगी हैं, लेकिन हवा की वजह से यह फैलती जा रही है। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे।
सफाई कर्मचारी विशाल खरे ने बताया कि वह सुबह करीब 9.30 बजे मंत्रालय के गेट नंबर 5 और 6 के सामने सफाई कर रहा था। तभी दोनों गेट के बीच बनी इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं उठते देखा। इस पर तत्काल नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके करीब 15 मिनट बाद दमकलें पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। आग जिस हिस्से में लगी है, वह वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। आग से अभी क्या और कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई।

जिस बिल्डिंग में आग लगी हैं वहां सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी चौथी मंजिल पर बैठते हैं, जहां पहले मुख्य सचिव बैठा करते थे। इसी बिल्डिंग में प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज, जेएन कंसोटिया समेत अन्य अधिकारियों के दफ्तर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE