BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2024, 11:58 am
BIG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका में हुआ आयोजन, उल्लेखनीय कार्य पर किया सम्मानित, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त नारी, सशक्त समाज एवं बेटी सम्मान थीम पर आधारित महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभा कक्ष मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, जिला बाल संरक्षण इकाई की सदस्य रेणुका रामावत, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रेहाना पाटिल आदि ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं महिलाओं के प्रति शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभा को संबोधित किया गया। 
इस अवसर पर खेलकूद गतिविधियों मैं विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत होने वाली बालिकाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, विभागीय पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली माथुर द्वारा किया गया। आभार जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर 130 बालिकाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में नेशनल एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व एवं मेटल प्राप्त करने वाली को सम्मानित किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE