मनासा। शनिवार दोपहर 1 बजे मनासा जनपद कार्यालय सभाकक्ष में मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने पेयजल परिरक्षण अंतर्गत ग्रीष्म कालीन हेतु विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों की बैठक ली।
बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों में पुरानी नल जल योजना के सत्यापन एवं नवीन स्रोतों के संबंध में जानकारी एकत्रित ली गई। सभाकक्ष में बैठक के दौरान एसडीएम पवन बारिया ने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही ग्रीष्मकाल में सुचारू रुप से पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारियों को सक्रिय एवं जागरुक रहने के निर्देश दिए। वहीं सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों के उचित संधारण, बंद पड़े हैंडपंप को चालू करने सहित अन्य आवश्यक कार्य दुरुस्ती हेतु निर्देशित किया।