BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 10:18 am
KHABAR : रातों-रात तहसील परिषर में अज्ञात लोगों ने की डॉ भीमराव अम्बेडकर की रखी प्रतिमा : प्रशासन ने हटवाई, भीम आर्मी का हंगामा, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, पढे़ खबर

Share On:-

खनियाधाना। तहसील परिषर में शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सुबह जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को लगी तो प्रशासन ने तत्काल प्रतिमा को हटवाकर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में मौके पर भीम आर्मी सहित जाटव समाज के लोग एकत्रित हो गए। प्रतिमा तहसील परिषर में पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर मोके पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना के साथ साथ आस पास के थानों की पुलिस ने मौके पर मोर्चा सम्भाला गया। इसके बावजूद भीम आर्मी के लोग लगातार प्रतिमा तहसील परिषर में स्थापित करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं

जानकारी के मुताबिक़ बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने खनियाधाना कस्बे की तहसील परिषर के वाहन पार्किंग स्थल पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कच्चे चबूतरे को बनाकर स्थापित कर दिया गया। आज शनिवार की सुबह तहसील परिषर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित होने की सूचना पर खनियाधाना तहसीलदार कैलाश चंद्र मालवीय, नायाब तहसीलदार प्रमोद तोमर एबं खनियाधाना थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा की मौजूदगी में नगरपालिका के सहयोग से प्रतिमा को हटाबा कर कब्जे में लिया। इसके बाद अचानक से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित किये जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। भीड़ में महिला सहित बच्चे भी शामिल हुए। हंगामे के दौरान भीड़ ने तहसीलदार मुर्दाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 


भीम आर्मी के लोगों का कहना था कि जिन लोगों ने प्रतिमा को स्थापित किया है पुलिस उन लोगों का पता लगाकर उनपर कार्यवाही करे लेकिन अब मूर्ति स्थापित हो गई है तो प्रतिमा को वहीँ स्थापित रहने दिया जाए। वहीँ प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि प्रतिमा स्थापित करने से पहले स्वीकृति ली जाती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि हंगामे को देख मौके पर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा सहित अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बावजूद भीम आर्मी के लोग तहसील परिषर में प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर अड़े रहे दिन भर की समझाइस इसके बाद जब पिछोर एसडीएम जेपी गुप्ता ने आकर मोर्चा संभाला तो पिछोर एसडीएम ने भीम आर्मी एवं जाटव समाज के लोगों से चर्चा करके उक्त स्थान पर फिर से मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया है पिछोर एसडीएम जेपी गुप्ता का कहना है कि भीम आर्मी ने पूर्व में एक ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग रखी थी वह काफी दिनों से चली आ रही थी इसी को लेकर एक समिति बनाई है इसी समिति के निर्णय के बाद आज फिर उक्त स्थान पर मूर्ति को दोबारा स्थापित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE