नीमच। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को ट्रांसफर किए। इसमें नीमच एडीएम नेहा मीणा का कलेक्टर के पद पर झाबुआ ट्रांसफर हुआ। अभी उनकी जगह किसी की पदस्थापना नहीं की गई। इसी तरह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं जावद एसडीएम राजकुमार हलधर का शाजापुर ट्रांसफर किया है। इनकी जगह चंद्रसिंह धार्वे प्रभारी डिप्टी कलेक्टर इन्दौर से नीमच आएंगे।