रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम दुधलाई के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विधार्थियो का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि जनशिक्षक ईश्वरसिंह कछावा, भूपेश गिदोलिया और राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे गतवर्ष सत्र 2022-23 में जिन छात्रों ने कक्षा 5वीं और 8वीं में विद्यालय में प्रथम तथा इस वर्ष 2023-24 मे माह फरवरी 24 तक कक्षा पहली से आठवी तक जो विधार्थी कक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थित रहे उन्हें पुरस्कार दिया गया। वहीं आभार प्रधानाध्यापक संजय सोनी ने माना।