जयसिहनगर। माननीय न्यायालय क्षेत्र जयसिंहनगर के सभागार में आज दिनांक 9 मार्च 2024 को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित जिला एवं प्रधान न्यायाधीश शहडोल महेंद्र कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं जयसिंहनगर के अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक गोयल, कमला उइके, राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डी एन पाठक, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जयसिंहनगर राजेन्द्र गौतम के आतिथ्य में वरिष्ठ अधिवक्ता गण सम्मान कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश पटेल, नारायण त्रिपाठी, नारेंद्र शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी का सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, प्रभाकर पयासी, रामकमल अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष, सचिन संदीप नारायण त्रिपाठी अधिवक्ता संघ सचिव, राजेश मिश्रा अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष, संतोष तिवारी ने मुख्य उद्बोधन दिया, दिलीप पयासी,संजय राव, सतीश सिंह, कमलेश वर्मा, लवकेश गुप्ता, निशा शुक्ला अखिलेश द्विवेदी, महेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र सेन, सतीष जैन, घनश्याम सोनी, व सातेद्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी जयसिंहनगर के साथ समस्त अधिवक्ता संघ उपस्थित रहें।