BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 2:13 pm
KHABAR : मटर की उपज के सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर चक्काजाम व्यापारियों की मनमानी के लगाए आरोप, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। जिला के हरपालपुर में कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा  मटर की खरीदी बोली कम लगाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. किसानों ने मंडी के बाहर फसलों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क पर खड़ा कर कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर लहचूरा रोड़ पर चक्का जाम कर दिया. जाम की वजह से रोड पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई, इससे यात्री और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, करीब एक घंटे तक किसानों द्वारा काटे जा रहे। मौके पर पहुंचे थाना टीआई राकेश साहू ने समझाइश देकर शांत करा कर जाम खुलवाया। किसानों समझाया कि तहसीलदार आ रहे उन समस्या बतलाना।


मौके पर पहुंचे नौगॉव तहसीलदार सन्दीप तिवारी को बतलाया कि  मंडी के व्यापारी किसानों की उपज मटर की खरीदी मनमाने दाम पर  कर रहे हैं. किसानों को अपनी उपज  बेचने में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. मटर एमएसपी 5000 हजार के ऊपर उस के बाद भी मंडी व्यापारी 3000 से 3500 तक ही बोली लगा रहे हैं। साथ ही व्यपारियो द्वारा किसानों की मटर एक समान होने के बाद भी बड़े अंतर से नीलामी बोल रहे हैं।


मंडी में दोपहर 2 बजे  के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के दौरान मटर  के दाम कम लगने पर किसानों का आक्रोश फुट पड़ा। किसानों का कहना था कि वह कड़ी मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन यहां पर दाम सही नहीं मिलते, जिससे किसानों की जेब कट रही है। सौरा निवासी  किसान कमलेश पाल और सोनू राजा आदि ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के दौरान मटर  के दाम सही नहीं आ रहे हैं। इसी को लेकर दोपहर करीब 4 बजे किसानों ने नीलामी बंद करा दी और मंडी गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया


तहसीलदार के आश्वासन के बाद दुबारा शुरू हुई नीलामी 
सड़क पर चक्काजाम किये किसानों नौगॉव तहसीलदार सन्दीप तिवारी के  आश्वासन दिया कि फसल खरीदी शुरू कराई जाएगी. जिस तरह की गड़बड़ी चल रही है उसे जल्द दूर किया जाएगा.  इसके बाद नाराज किसान मान गए और मंडी के व्यापारियों को दुबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। 


इसके बाद फसल की खरीदी शुरू हो सकी है. किसानों का कहना है कि फसलों की तुलाई सही तरीके से हो और उन्हें फसलों के सही दाम मिलें. साथ मंडी में नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होनी चाहिये। किसानों ने अपनी मांगों के सम्बंध में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को आवेदन दिया।


इनका कहना हैं। किसानों द्वारा चक्काजाम किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर थाना पुलिस की मदद से किसानों को समझाई देकर चक्काजाम खुलवाया गया। किसानों ने बताया कि उन फसल मटर के मंडी में व्यापारियों द्वारा बहुत सीमित दाम बोले जा रहे थे। किसानों की बात सुन कर दुबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू करवाई गई हैं। किसानों एवं व्यपारियों की समस्याओ जल्द मंडी सचिव से बात कर दूर किया जाएगा। किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े उस ध्यान रखा जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE