खनियाधाना। वन विभाग की टीम को सूचना मिली की ग्राम आहारवानपुर अखाड़े में एक विशाल मगर मच्छ आ गया है जिससे ग्रामीणों मे डर है सूचना मिलने पर तुरंत डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटैरिया के निर्देशन में रेस्क्यू टीम को गठित किया गया। जिसमे वन विभाग के रुद्र पुरोहित वन रक्षक, प्रशान्त दांगी, अवधेश सिंह, हरिसिंह जाटव की एहम भूमिका रही मगरमच्छ को टीम के द्वारा पकड़ कर सुरक्षित पानी बाली जगह छोड़ दिया गया। जिससे अब ग्रामीणों में डर का माहौल खत्म हुआ है।