देवास। आज रविवार को गौ सेवकों ने देवास के मंडूक पुष्कर पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर धरना दिया। राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी एवं राजेश पुरी गोस्वामी भारतीय गो प्रांतीय मंच जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्योतिष पीठाधीश जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने देश में गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की है। उनके समर्थन में 10 मार्च से आंदोलन शुरू किया गया है जिसको लेकर हमने भी आज यहां धरना देकर उनका समर्थन किया है। हमारा उद्देश्य है की देवास की जनता जाग्रत हो ओर संकल्प लें की गो माता हमारी मां है ओर उसे राष्ट्र माता घोषित किया जाए।यदि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाएगा तो कहीं ना कहीं विश्व मे हो रही गो हत्याओ पर लगाम लगेगीं।