देवास। आज रविवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह जागरूकता दौड़ देवास के भोपाल रोड स्थित तुकोजीराव पवार स्टेडियम से प्रारंभ हुई जो विकास नगर जाकर संपन्न हुई। जल को सुरक्षित करने के लिए पहले सभी ने शपथ ली इसके बाद इस दौड़ की शुरुआत हुई। प्रशासनिक प्रबंधक विश्वजीत पात्रा के बताया हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय मे जल का संकट नही झेलना पडे, हम जल को केसे संरक्षण करें केसे सदुपयोग करे। हमारे द्वारा दौड़ का आयोजन जल को संरक्षित करने के ओर जागरूकता के उद्देश्य से किया गया।