BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 5:21 pm
BIG NEWS : तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, जिला अध्यक्ष पद पर संदीप गोठवाल विजयी, ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकला जुलूस, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। तृतीय वर्ग न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव आज रविवार को न्यायालय परिसर में संपन्न हुए। सुबह 09 बजे मतदान प्रारंभ हुआ जो दोपहर 12 तक चला। इसके बाद मत पेटी खोलकर मत गणना शुरू की गई। मतगणना में जिला अध्यक्ष पद पर संदीप गोठवाल विजयी हुए।
इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें संदीप गोठवाल, जयकुमार पांडे और महेश कुमार जांगड़े शामिल मैदान में थे। मतगणना में संदीप गोठवाल को 50 मत, जयकुमार पांडे को 24 मत और महेश कुमार जांगड़े को 43 मत मिले। जिसमें सर्वाधिक मत हासिल करने वाले संदीप गोठवाल अध्यक्ष चुने गए। संदीप गोठवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर कर्मचारियों ने उनका साफा बांधकर और माला पहनकर अभिनंदन किया। साथ ढोल नगाड़ों के साथ शहर में जुलूस भी निकाला। चुनाव में कुल 119 कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान 100 प्रतिशत रहा वहीं मतगणना के दौरान 02 वोट रिजेक्ट रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE