खरगोन। आदिवासी भिलाला समाज का परिचय सम्मेलन एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन रविवार को बिस्टान रोड स्थित गौतम नगर में आयोजित किया गया। इसमे 200 से अधिक युवक युवतियों ने मंच पर पहुचकर बेबाकी से अपना ओर परिवार का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और देवास जिले में समाज की बहुलता है। - समाज में समाज के सभी वर्ग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर एवं समाज के जनप्रतिनिधि गण से आह्वान किया है कि समाज के कमजोर तबके को साथ लेकर चले। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुये।