खरगोन। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रविवार को शहर पहुंचे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होने भाजपा कार्यालय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव जीत के लिये प्रेरित किया। मीडिया से चर्चा में श्री देवड़ा ने प्रदेश में सभी 29 सीट जितने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति देश की जनता का अपार उत्साह और पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। मोदी देश ही नही अपितु समूचे विश्व के नेता है। वे तीसरी बार फिर दिल्ली के सिंहासन पर बैठेंगे। भोपाल के वल्लभभवन में आग के सवाल पर कहा कि इसमें कोई चिंता की या राजनीति की बात नही तकनीकी या किसी अन्य कारण से आग लगी यह जांच का विषय है। कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा यह निरंतर भाजपा के प्रति उनका विश्वास है, जो आ रहे हर उनका स्वागत है जो आने वाले हैं उनका भी स्वागत करेंगे। बहुत सारे कांग्रेस के और भी साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।