खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खरगोन मनोहर बारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खरगोन तरुणेन्द्रसिंह बघेल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद व्दारा मोटर साइकिल चोरी करने वालों के विरुध्द कार्यवाही की गई है शनिवार को फरियादी के द्वारा मोटर सायकल चोरी जाने की रिपोर्ट करने पर थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 89/24 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था चोरी की मोटर सायकल की तलाश व पतारसी हेतु सतत प्रयास किये जा रहे थे जिस पर मूखबिर सूचना के आधार पर कसरावद में पिपलगोन रोड पर चेकिंग करते चोरी की दो बिना नंबर की मोटरसायकलो डिस्कवर व पैशन प्रो पर आते चार बदमाशो को धरदबोचा जिनके कब्जे की मोटरसायकलो के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज मांगते नही होना व चोरी की मोटर सायकिले बतायी गयी उक्त मोटरसायकलो को जप्त कर पूछताछ करते और 05 मोटरसायकले चोरी करना बताया । आरोपीगणों की निशादेही पर उनके घरो व घरो के पास झाडिय़ों से बरामद की गई।