छतरपुर। जिला के बरेठी में सोलर पावर प्रोजेक्ट के शिलान्यास में ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में एनटीपीसी के विरोध में नारेबाजी कर किया हंगामा, ग्रामीणों का कहना सन 2011- 12 में एनटीपीसी ने थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए ली थी जमीन,तत्समय एनटीपीसी के अधिकारियों ने की थी 10 हजार ग्रामीण युवाओं को स्थायी रोजगार देने की बात, अब 12 साल बाद लगाया जा रहा सोलर प्लांट,सोलर प्लांट लगने से नही मिलेगा युवाओं को रोजगार,ग्रामीणों का यह भी आरोप की सभी किसानों को भूमि अधिग्रहण का अब तक नही मिला मुआवजा,ग्रामीण बोले अगर मांगे पूरी नही हुई तो एनटीपीसी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठकर करेंगे आंदोलन, वहीं सांदनी, बरेठी सहित चार गांव के ग्रमीणों द्वारा लोकसभा चुनाव का किया जाएगा बहिष्कार।