BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : मंत्री विजयवर्गीय के हाथों नपा के 13 करोड़ 45 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन 12 मार्च को, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि रहेंगे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में नीमच शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत 12 मार्च मंगलवार को सायं 04 बजे टाउन हाल नीमच में नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में 12.40 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहनसिंह राणावत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमच नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा करेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ट, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल एवं लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी ने बताया कि 12.40 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन में अतिथिगणों के हाथों मुख्यिमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण भाग-1 अंर्तगत 13 सड़कों पर डामरीकरण कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण भाग-2 अंतर्गत 5 सड़कों का डामरीकरण कार्य, पेयजल योजना अंतर्गत शहर में पेयजल टंकियों का निर्माण व पाइन लाइन कार्य, वार्ड क्र. 16 में आरसीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 7 में पैवर ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 12 में पैवर ब्लॉक, वार्ड 13 में सीसी ब्लाक निर्माण कार्य, वार्ड 17 में इंटरलॉक टाइल्स कार्य, वार्ड क्र. 25 में रैलिंग कार्य, वार्ड 27 में पैवर ब्लॉक, वार्ड क्र. 10 में किचन शेड निर्माण, वार्ड क्र. 36 में सीसी सिलकोट कार्य, वार्ड क्र. 22 में तीन सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 25 में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 34 में सुलभ शौचालय निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 1 करोड़ 5 लाख की लागत वाले लोकार्पण कार्यों में वार्ड क्र. 34 में सीसी रोड निर्माणकार्य, वार्ड क्र. 5 में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 30 में सीसी रोड निर्माण कार्य,  वार्ड क. 8 में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 में सीसी रोड निर्माण कार्य व वार्ड क्र.1 में सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न होगा। 
मुख्य  नगरपालिका अधिकारी वशिष्ट व नपा उपाध्यक्ष परमाल व लोक निर्माण सभापति मोटवानी ने समस्त सभापतिगण, पार्षदगण, पत्रकारगण व गणमान्य  नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE