देवास। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय में गबन के चलते प्रशासन की टीम ने कार्यालय को शनिवार को सील किया था जहा आज सोमवार सुबह जब कर्मचारी सिएमएचओ कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लगा देख सार्थक ऐप के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बता दे की शनिवार को एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार सपना शर्मा,जिला कोषालय की टीम की उपस्थिति में सिएमएचओ कार्यालय को गबन के मामले में सील किया गया था। जानकारी के अनुसार आज भी यहां पर जांच टीम पहुंचेगी।जिसके बाद ताला खुलेगा ।वही कर्मचारी कार्यालय के बाहर करीब एक से 2 घंटे से बैठे हैं कर्मचारियों का कहना है कि वह अपने ड्यूटी करने आ गए हैं लेकिन कार्यालय पर ताला लगे होने के चलते वह कार्यालय के बाहर बैठे हैं।