मनासा। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से मनासा में शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा हैं।जिसको लेकर रविवार शाम 06 बजे मनासा विश्राम गृह पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, एसडीएम पवन बारिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
मनासा नगर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविंद से 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन, नगरवासियों और समस्त सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, स्वयं सेवी सहित सभी संगठन संस्था के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यवस्था में हर संभव मदद करने की बात कही। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आयोजन कर्ता कचेलिया देवड़ा परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परिवार आयोजक की अहम भूमिका निभा रहा है। हम सब को साथ मिलकर कथा आयोजन को भव्यता प्रदान करना है।
बैठक के दौरान विधायक सहित एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी विमलेश ऊईके, तहसीलदार बीके मकवाना, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित नगर की कई वरिष्ठ गण मौजूद रहे।