BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 12:38 pm
BIG NEWS : सांसद सुधीर गुप्ता के सकारात्मक प्रयास से रेलवे में एक और बड़ी सौगात, नवीन उज्जैन-चित्तौड़ डेली पैसेंजर ट्रेन 12 मार्च से प्रारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। सांसद सुधीर गुप्ता के अथक प्रयास क्षेत्र के विकास में लगातार नए आयाम छू रहे हैं। इसी के तहत लोकसभा क्षेत्र के नीमच व मंदसौर सहित रविवार को रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है जिसके तहत अब उज्जैन जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा प्रतिदिन उज्जैन के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।
रेलवे के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र को लगातार विकास के पंख लग रहे है। जहां सुवासरा शामगढ़ में ट्रेनों के स्टॉपेज से खुशी का माहौल है तो नीमच, मंदसौर व जावरा सहित अन्य यात्रियों को भी उज्जैन के लिए प्रतिदिन ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा उज्जैन-चितौडगढ़-उज्जैन यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन लगभग 2 वर्षों पूर्व स्वीकृति के बाद भी विभिन्न कारणों से प्रारंभ नहीं हो पा रही था। जिसके बाद सांसद सुधीर गुप्ता केन्द्रीय रेल मंत्री सहित अन्य रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे। यह ट्रेन उज्जैन से सुबह 10.30 बजे चलेगी जो 2.18 बजे जावरा, 3.17 मंदसौर, 4.10 बजे नीमच, होते हुए 5.20 मिनिट पर चितौड़गढ़ पहुंचेगी। इसी के साथ ही चितौडगढ़ से 5.40 मिनिट पर चलकर नीमच 6.42 बजे, मंदसौर 7.30 बजे व जावरा 8.28 बजे चलकर करीब 12 बजे उज्जैन पहुंचेगी।  ट्रेन 13 मार्च से अपने नियमित समय पर चलेगी। सांसद गुप्ता ने बताया कि साधारण श्रेणी की इस डेली ट्रेन से दिन में अनारक्षित श्रेणी से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को चित्तौड़, नीमच, जावरा, रतलाम, फतेहाबाद, उज्जैन की ओर आवागमन हेतु सस्ती और सुलभ ट्रेन सुविधा मिल जायेगी। पर्यटन की दृष्टि से भी ट्रेन महत्वपूर्ण है। राजस्थान के यात्रियों को श्री पशुपतिनाथ व महाकाल दर्शन का लाभ मिलेगा। सांसद गुप्ता ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE