पिपलिया मंडी। श्री ग्रामीण विकास चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा द्वितीय सर्व धर्म समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन पिपलिया मंडी कृषि उपज मंडी में संपन्न हुआ है। जिसमें सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि, राजनीतिक गण, के समस्त पदाधिकारियो द्वारा समाजसेवी एवं क्षेत्र में भामाशाह नाम से विख्यात ठाकुर श्री कृष्णपाल सिंह शक्तावत ठिकाना (मुंदेडी) को प्रभु श्री रामजी की प्रतिमा भेट कर साल व श्रीफल से सम्मानित किए गए हैं। इस सर्व धर्म समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में श्री शक्तावत द्वारा भोजन व्यवस्था में 1 लाख 21 हजार रुपए का खाद्य सामग्री दान स्वरूप भेट की गई। सम्मेलन में सभी वर्ग धर्म के 101 जोड़े बंधन सूत्र में बदे हैं।