BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 3:10 pm
KHABAR : पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रसार के निर्देशानुसार बैंक कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताएं, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रसार के निर्देशानुसार थाना यातायात मंदसौर द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के निर्देशन में ट्रैफिक सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा आज दिनांक 11 मार्च को तिरुपति प्लाजा, रेलवे स्टेशन रोड मंदसौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारियां तथा प्रशिक्षण थाना यातायात मंदसौर द्वारा प्रदान किया गया।


प्रशिक्षण में आदेशात्मक सूचनात्मक तथा प्रतिबंधात्मक साइन बोर्ड की जानकारी, मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न जरूरी प्रावधानों की जानकारी, तथा सड़क सुरक्षा में वाहन इंश्योरेंस की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि के बारे में जागरूकता तथा बीमा कार्य के दौरान अन्य ग्राहकों को जागरूक करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में व्याख्यान यातायात सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन माली, आरक्षक मोडिराम रावत द्वारा दिया गया। इस अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से ब्रांच मैनेजर पुनीत कुलकर्णी तथा ब्रांच का समस्त फील्ड तथा ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE