BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 6:05 pm
KHABAR : समाज का दर्पण होते हैं पत्रकार, विधायक भीमावद- वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व प्रेस क्लब के तत्वावधान में सिद्धाचल वीरमणी महातीर्थ पर हुआ पत्रकार सम्मेलन का आयोजन, पढे़ खबर  

Share On:-

शाजापुर। ताकत केवल तलवार या हथियार में नहीं होती। असली ताकत कलम में होती है जिसके माध्यम से पत्रकार देश, समाज और व्यक्ति के सुधार का काम करता है। यदि कोई आपकी सुनवाई नहीं कर रहा है, आपका अहित हो रहा है तो आपके लिए पत्रकार एक अहम कड़ी साबित हो सकता है। क्योंकि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो अपने से ज्यादा आपके लिए लड़ता और लिखता है।


यह बात विधायक अरूण भीमावद ने लालघाटी स्थित सिद्धाचल वीरमणी महातीर्थ पर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन व प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमावद ने कहा कि लोकतंत्र मे तीन स्तंभ थे। लेकिन जब चौथे स्तंभ की आवाज समाज से उठी तो पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बनाया गया। कोई अपना काम ठीक से नहीं करता है, कोई योजना बनती है ओैर उसमें खामियां रहती है तो उसे सुधारने में पत्रकार दर्पण का काम करता है। जिससे समाज और देश का हित होता है और यही सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है जो खुद से ज्यादा समाज के लिए और देश के लिए जूझता है और पीड़ितों को अपनी कलम के दम पर न्याय दिलाता है। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकारगण सुनील नाहर, मनोज पुरोहित, संजय वर्मा, नईम कुरैशी, सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं.आशीष नागर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष व प्रेस क्लब दीपक चौहान ने दिया तथा संगठन की रूपरेखा व जानकारी यूनियन के जिला महासचिव मंगल नाहर ने दी। कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया तथा आभार संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने माना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भीमावद द्वारा पत्रकारों को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की वार्षिक सदस्यता के कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार आदित्य शर्मा, जितेन्द्र भावसार, संजय शर्मा, महेश जैन, आशुतोष शर्मा, पीयूष भावसार, अनिल मुकाती, सुनील हंचौरिया, अजित पाराशर, संजय राठौर, फय्याज खान, मोहित राठौर, महेंद्र आचार्य, शहजाद खान, पवन चौहान, सुमित भावसार, आफताब खान, महेश गवली, गणेश गवली, शफीक खान, अनुराग श्रीवास्तव, संदीप प्रजापत, दिलीप सौराष्ट्रीय, अमजद खान, साजिद कुरैशी, मोहसिन मिर्जा, हरीश कुशवाह, सागर गौड़, गोविंद कुंभकार, सौरभ बिसानी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।


पत्रकारों ने मनाया विधायक का जन्मदिन
11 मार्च को आयोजित पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ और इसी दिन विधायक भीमावद का जन्मदिन होने पर सम्मेलन के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में सभी पत्रकारों द्वारा विधायक भीमावद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा विधायक का विशेष हार से स्वागत कर प्रभु श्री राम का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE