नीमच । मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज 12 मार्च को नीमच नगर में 13 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन करने आ रहे हैं जिससे आमजनों को अपने अपने वार्डों में विकास की सौगात मिल सकेगी।
क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने यहां पर जानकारी देते हुए बताया है कि बीजेपी की सरकारों ने समय समय पर पूरे क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों को प्रमुखता से कराया है जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलता रहा है।इसी विकास श्रंखला के अंतर्गत प्रदेश के मंत्री विजयवर्गीय द्वारा आज 13 करोड़ 45 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करने वाले हैं।
विधायक परिहार ने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करा कर विजयवर्गीय का स्वागत कर लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाए।