BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2024, 6:57 pm
BIG NEWS : मोदी को यह ज्ञान कहा से प्राप्त हुआ कि एलपीजी के दाम कम करने से पर्यावरण संरक्षित होगा-अग्रवाल, गृहणियों को महंगाई से राहत देना है तो 400 रुपए में दें गैस सिलेंडर, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने सोशल मिडिया पलटफोर्म एक्स पर एलान किया कि एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे महिला शक्ति का जीवन आसान होगा। साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा। दाम कम होना पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा। इससे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होगा। 


प्रधानमंत्री मोदीजी के इस एलान पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की यह समझ से परे है कि जब वर्ष 2014 में एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए था और तब ये 400 रुपए भी भाजपा नेत्री को ज्यादा लगते थे। सड़क पर बैठकर दिखावे के लिए आंदोलन करती थीं। महंगाई के खिलाफ घड़ियाली आंसू बहाती थीं।  मोदी सरकार सत्ता में आई तो महंगाई के खिलाफ नारेबाजी और सड़कों पर किए प्रदर्शन हवा हो गए। गैस सिलेंडर के दाम नई ऊंचाइयों को छूने लगे। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम  महंगाई एवं पर्यावरण असंतुलन पैदा करते हुए मोदी सरकार ने 400 का गैस सिलेंडर 10 सालों में 1180 रुपए तक पहुंचा दिया। तब मोदी और भाजपा नेत्री को जनता का आर्थिक बोझ और पर्यावरण संरक्षण याद नहीं आया। जो महंगाई पहले इन्हें डायन लगती थी अब उनके परिवार का हिस्सा बन गई है। आज जब इण्डिया गठबंधन के कारण मोदी को अपनी जमीन खिसकती नजर आई तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व 200 रुपए और अब लोकसभा चुनाव से पूर्व 100 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर बड़ी उपलब्धि के रूप में महिमामण्डित किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि मोदी को अगर वास्तव में जनता का आर्थिक बोझ कम करना है। पर्यावरण संरक्षण करना है तो एनडीए सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम 400 रुपए क्यों नहीं करती जब कुछ राज्यों में गरीब परिवारों को 400 रुपए में एलपीजी सिलिंडर दे सकती है तो दिल्ली सरकार की योजनाओं की तरह ही सभी प्रकर के नागरिको को चाहे वो मध्यमवर्गीय हो या अमीर हो सबको सामान रूप से 400 में गैस सिलिंडर उपलब्ध क्यो नहीं करवा सकती? मात्र दिखावे के लिए 100 रुपए कम कर मोदी थोथी बयानबाजी कर आर्थिक बोझ कम होने और पर्यावरण संरक्षण का बेतुका बयान जारी कर रहे हैं जो सर्वथा अनुचित है। यदि आप चिंतामय है तो तुरंत जनता को महंगाई से राहत प्रदान करते हुए 400 में एलपीजी सिलेंडर  समान रूप से सभी आमजन को उपलबध करवाएं। अन्यथा महंगाई को चासनी में लपेटकर बयान देने की यह नौटंकी छोड़ें।


अग्रवाल ने कहा कि मोदी के एलान से यह तो सिद्ध हो गया कि ग्रामीण महिलाएं अब महंगे गैस सिलेंडर के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हुई रसोई में खाना पकाने के लिए लकड़ियों का उपयोग कर रही हैं। यह ज्ञान मोदी को 10 साल में 18-18 घंटे कार्य करने के बाद अब प्राप्त हुआ कि एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से पर्यावरण को नुकसान होता है और दाम घटने से पर्यावरण संरक्षण होता है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE