नीमच। मध्य प्रदेश शासन के नगरी प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय आज 12 मार्च मंगलवार को शाम 4ः00 बजे टाउन हॉल नीमच नगर पर आगमन हो रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत व दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि माननीय मंत्री जी यहां करोड़ों के भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । अतः समस्त पार्टी पदाधिकारी वरिष्ठ जन, जनप्रतिनिधि, मातृ शक्ति व समस्त कार्यकर्ता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माननीय कैलाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत अभिनंदन वंदन करें ।