भवानी मंडी। दिनांक 11-03-24 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर समिति की बैठक स्थानीय कार्यालय -सरकारी कुएँ के पास मांडवी रोड़ पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कालू लाल खोखर द्वारा की गई तथा अन्य सम्मानित सदस्यों ने अम्बेडकर समिति द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया। अम्बेडकर जयंती को मनाने हेतु नगर मे जुलूस आयोजित करना.2 जयंती समिति द्वारा व्यय होने वाली सहयोग राशि एकत्रित करना.3 जयंती समारोह -रामनगर नाव से आरम्भ होकर पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए मैला मैदान अम्बेडकर सर्किल पर सम्पन्न होने.4. जयंती समारोह का अधिक से अधिक गावों और नगर मे प्रचार -प्रसार करने.5. समारोह से सम्बंधित सामग्री को प्रिंट करवाना तथा आवश्यक अग्रिम बुकिंग करना। आदि पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में -अध्यक्ष -कालू लाल खोखर डॉ. भीमराव अम्बेडकर समिति के अतिरिक्त श्याम लाल वर्मा अध्यापक, मनोज महरिया अध्यापक, मोहन खटीक अध्यापक,,मंगल सिंह खरे, वीरेंद्र राणवा अध्यापक ,कुलदीप सिंह खोखर ,आदि उपस्थित रहे।