BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2024, 10:38 am
KHABAR : ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के बी फार्मा के विद्यार्थियों ने फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री का विजिट किया, पढे़ खबर 

Share On:-

सुवाखेडा। ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के बी फार्मा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर के दौरान मंदसौर की इंडस्ट्री गांधी हर्बल का विजिट किया! प्रिंसिपल डॉ.कल्पना पाटीदार ने इंडस्ट्रियल विजिट को छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक पहलुओं को समझने और क्लास में पढी गई बातों को प्रैक्टिकल देखने का अवसर प्रदान करते हैं और बताया कि इंडस्ट्रियल एक्स्पोज़र देने के लिए समय-समय पर इंडस्ट्रियल विजिट,गेस्ट लेक्चर,इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग,सेमिनार इत्यादि गतिविधियों का आयोजन ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के द्वारा किया जाता है! इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर श्री नेम कुमार गांधी व मैनेजर श्रीकांत त्रिवेदी ने क्लासिकल आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन जैसे की सिरप,चूर्ण,वॉटर,परफ्यूम हर्बल,पाउडर,हर्बल तेल,पेट्रोलियम जेली,हर्बल ग्लिसरीन मिक्स इत्यादि बनाने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले राँ मटेरियल,स्टोरेज,प्रोसेसिंग क्वालिटी चेक कैसे किया जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा विविध मशीन जैसे सिरप फिलिंग मशीन,बॉटल फिलिंग मशीन,पैकेजिंग मशीन इत्यादि जो की फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में दवाइयां व कॉस्मेटिक को बनाने के लिए की जाती हैं उनका लाइव डेमो दिखाया और विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रूवल और फाइनल प्रोडक्ट को मार्केट में कैसे इंट्रोड्यूस किया जाता है इस दौरान मशीनों की कार्य क्षमता के साथ चल रहे प्रोजेक्टो की जानकारी भी दी गई विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने व जीवन में आगे बढ़ाने के लिए फार्मेसी की फील्ड में आवश्यक बिंदुओं से गांधी हर्बल के मालिक श्री नेम कुमार गांधी ने अवगत कराया जो की बहुत उपयोगी था। 


इंडस्ट्रियल विजिट को ज्ञानोदय के प्रो.अंकिता पोरवाल,प्रो.अर्जुन परमार,प्रो.वैभव वर्मा,प्रो.सचिन गहलोत,प्रो.सपना शर्मा एवं प्रो.अनीश मंसूरी ने सफलतापूर्वक कोऑर्डिनेट किया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल चौरसिया,निर्देशिका डॉ. माधुरी चौरसिया,मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया,ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा, प्रिंसिपल डॉ.कल्पना पाटीदार ने सफल इंडस्ट्रियल टूर के लिए सभी को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि इस प्रकार के तौर आगे भी संस्था की ओर से करवाए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों का सर्वाधिक विकास हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE