BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2024, 10:47 am
NEWS : व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा चित्तौड़गढ़ कलेक्टर को ज्ञापन देकर कृषि मंडी को सुचारू नियमित संचालन की मांग, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा चित्तौड़गढ़ कलेक्टर को ज्ञापन देकर चित्तौड़गढ़ में कृषि मंडी को सुचारू रूप से चलने में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर  ने तुरंत ही कृषि  सचिव से बात करके सभी मुद्दों पर कार्य करके अवगत कराने के निर्देश दिए।


व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की चित्तौड़ में कृषि मंडी पिछले कई वर्षों से नहीं चल पा रही है जिसके कारण चित्तौड़गढ़ के सभी अनाज व्यापारियों ने मिलकर व्यापार संघ को अवगत कराया। इससे पहले व्यापार संघ के सभी सदस्य एवं अनाज सभी अनाज व्यापारी में जाकर चित्तौड़गढ़ की मंडी की हाल स्थिति की जानकारी ली एवं मंडी सचिव संतोष मोदी से मुलाकात कर उन्हें भी उन्हें भी सभी समस्याओं से अवगत कराया। मंडी सचिव ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि बताया कि मंडी में डीएलसी रेट अधिक होने के कारण सभी व्यापारी वहां अपना गोदाम और दुकान देने में असमर्थ है। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष जीवराज  खटोड़ एवं अनिल डांगी ने बताया कि बताया कि मंडी में माल रखने के लिए प्रॉपर गोदाम नहीं है एवं माल की खरीद के लिए जो प्लेटफार्म बना हुआ है वह पूर्ण तरह जर्जर अवस्था में आ चुका है मंडी की रोड खराब हो चुकी है एवं सुरक्षा की व्यवस्था न होने के कारण हाल स्थिति में मंडी में व्यापार करने में कठिनाइयां आ रही है। 


व्यापार महासंघ के सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्थान मुख्यमंत्री कृषि मंत्री चित्तौड़गढ़ सांसद एवं चित्तौड़गढ़ विधायक के पास भी भेजी जा रही है एवं उक्त विषय पर सभी जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। व्यापार महासंघ संरक्षक सुरेश जैन ओमप्रकाश लता एवं संयोजक राजेश विरानी कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने चित्तौड़गढ़ में शीघ्र ही कृषि मंडी चालू होने पर संपूर्ण चित्तौड़गढ़ व्यापार जगत में वृद्धि होने के बारे में बताया।


ज्ञापन देने के लिए सभी अनाज व्यापारी उपस्थित थे। जिनमें भेरुलाल धाकड़ सुनील अगल शिवनारायण डॉट दीपक जैन अभय लोढ़ा सिद्धार्थ मोहम्मद आसिफ संदीप बोहरा महेंद्र जैन अनिल  एवं व्यापार महसग संरक्षक सुरेश जैन ओमप्रकाश लड्ढा संयोजक विरानी कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं उपाध्यक्ष एवंत मेहता  प्रतीक बोहरा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE