देवास। पीठा रोड स्थित फटाके की दुकान के पास में स्थित रस्सी की दुकान में अचानक आग लग गई।जहा सुचना मिलने पर एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया,एसडीएम बिहारी सिंह,तहसीलदार सपना शर्मा,सीएसपी दिशेष अग्रवाल सहित नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। बताया जाता है कि करिब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयंकर थी की रस्सी के गोदाम के ऊपर मकान सहित चप्पल के गोडाउन में भी आग लग गई। प्रशासनिक टीम ने आस पास घर वालों को भी घरों से निकला। बताया जाता है कि जिस दुकान में आग लगी है उसके पास में पटाखे की दुकान भी थी गनीमत रही की कोई बडा हादसा नही हुआं। दुकान संचालक ने बताया की मेरी दुकान पिठा रोड़ पर हतिमी रोप सेंटर नाम से रस्सी की दुकान हे हम नमाज पढ़ने गये हुए थे जब अचानक दुकान मे आग लग गई। फिलहाल प्रशासन कि टीम ने मुस्तैदी से आग पर काबू पाया हे। एसडीएम बिहारी सिंह ने बताया की आग लगने की सुचना प्राप्त हुई थी मोके पर रहवासियों ओर बिएनपी से सीआईएसएफ की टीम सहित निगम की दमकलों ने आग पर काबू पा लिया है एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है जो लोग घरों मे थे उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है।