नीमच। 18 वां मूक बधिर संघ का एक दिवसीय नववर्ष मिलन टाउन हॉल अटल सभागृह पर प्रात 11ः से 5 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बच्चों द्वारा इशारों इशारों में प्रतिभा दिखाकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं मैं भाग लिया।
नीमच, मंदसौर जावद ,मनासा, रतलाम, उज्जैन धार, इंदौर ,चित्तौड़ ,भीलवाड़ा प्रतापगढ़, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, पाली आदि स्थानों से 100 से 150 सहित विभिन्न शहरों से मुक बधिर ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कुकडेश्वर नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, समाज सेवी संतोष चोपड़ा ने मुकबधिरो का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महिला पुरुषों को सम्मानित किया। कुकड़ेश्वर नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे ने कहा कि जिस प्रतिभा में एक कमी होती है तो परमात्मा दूसरे अनेक गुण उनमें उत्पन्न कर देता है बस आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहे । मुक बधिर बच्चे अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना ले सफलता अवश्य मिलेगी। मूक बधिर ने दिखाई प्रतिभा-ए टू जेड, बोतल में पेन, बाल्टी में बोल, पुरुषों को चूड़ी पहनना, माचिस की तीली से कलाकृति बनाना, आंख पर पट्टी बांधना, चेयर रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम ,द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस महेश परवानी ने मुक बधिर बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये। राजेश राजेश अंदानी, अशोक एरन, मुकेश शर्मा ,चंद्रेश मित्तल, शिवराज सिंह, मूकबधिर विद्यालय शिक्षिका खुमान कुंवर,कमल गर्ग,राकेश खंडेलवाल ,प्रकाश सिंह आमिर खान ,तेजसिंह तंवर सहित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज से किया गया।