गुना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट, में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं मालर्यापन कर आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उप संचालन एस एन जैन, कस्तूरबा कालेज के प्राचार्य विनीता जैन, मंचासीन रहे। कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा निखारने और मतदान में योगदान के उद्देश्य से जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। लोकतंत्र में नारी शक्ति की भूमिका और लोकतंत्र में मतदान का योगदान बड़ावा देने मुख्यातिथि विकास जैन ने उपस्थित युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।