छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो से आज बहु प्रतिछित वंदे भारत एक्सप्रेस का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस अवसर पर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा निश्चित रूप से हमारे देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो के द्वारा पर्यटन की दृष्टिकोण से यह एक बहुत बड़ी सौगात खजुराहो को दी गई है जिसके लिए उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है, और कहां की निश्चित रूप से इस बंदे भारतीय एक्सप्रेस के संचालन से खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय एवं व्यापारियों तथा आम जनों को लाभ मिलेगा, कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन एवं आमजन उपस्थित रहे।