BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2024, 7:37 pm
BIG REPORT :  सरकारी अस्पताल में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं व अनियमितताओं से आम नागरिकों को भारी परेशानी, डूयूटी डाक्टर की लापरवाही आरोप, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। सरकारी अस्पताल में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं व अनियमितताओं से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आम आदमी को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है। वहीं क्षैत्र के जन प्रतिनिधि भी लगातार सरकारी अस्पताल में आक्सीजन केन्द्र से लगाकर महिला अस्पताल आदि में लाखों रूपए के निर्माण कराकर नित्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं किन्तु दुसरी और उनका लाभ आम रोगियों को नहीं मिल रहा है। अभिभाषक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुंशी सोहन धाकड को हार्ट अटेक आने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी जांच ना तो सही ढंग से की गई और ना ही सही इलाज किया गया डूयूटी डाक्टर की लापरवाही से मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा यही नहीं कोई भी डाक्टर समय पर अपनी डूयूटी पर आता नहीं है कई बार तो अपनी ड्यूटी के एवज में दुसरे डाक्टर को भेज कर डाक्टर अपने धर पर ही प्रायवेट प्रैक्टिस में लगा रहता है। सरकारी अस्पताल में सभी तरह के जांच की प्रयाप्त व्यवस्था है मेडीसन व उपकरण मोजुद है किन्तु चिकित्सालय का मेडिकल स्टाफ मरीजों को ब्लड सोनोग्राफी आदि जांच के लिए डाक्टरों द्वारा संचालित प्रायवेट लेबोरेट्री पर जांच के लिए बाहर भेज दिया जाता है ।अभिभाषक संघ ने ज्ञापन में सरकारी अस्पताल की औचक जांच की मांग की ताकि वहां हो रही अनियमितताओं का पता लग सके। उक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के मिडीया प्रभारी एडवोकेट सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि संध के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट जयंत व्यास के नेतृत्व में सचिव एडवोकेट भरत सैनी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राहुल पहाड़ियां, सहसचिव एडवोकेट कु.दीपाली कुमावत, लायब्रेरियन सचिव चरणसिंह सोनगरा, वरिष्ठ अभिभाषक क्रमश एडवोकेट ओमप्रकाश बधैरवाल, एडवोकेट रमेश सौलकी, एडवोकेट असलम खान, एडवोकेट वरूण श्रौत्रिय, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया, एडवोकेट संतोष मेडतवाल, एडवोकेट अशोक सेठिया, एडवोकेट।आबीदअली, एडवोकेट पुखराज सोनगरा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित संघ के वकीलों ने अनुविभागीय अधिकारी राधा महंत को ज्ञापन देते हुए मांग की कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं अनियमितताओं पर विंध्य कार्यवाही कर सुधार किया जावे ताकि आम आदमी को भी सरकार की मंशा अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके। मिडिया प्रभारी एडवोकेट कोचट्टा ने बताया कि अभिभाषक संघ के ज्ञापन पर एसडीएम राधा महंत ने कहा कि सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली में गम्भीरता के साथ कसावट लाई जावेगी तथा जांच में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE